सटरिंग खोलते समय भरभराकर गिरा मकान का लेंटर, 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सटरिंग खोलते समय भरभराकर गिरा मकान का लेंटर, 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

संवादाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बीकापुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मकान की सटरिंग खोलते समय अचानक लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान निर्माण कार्य के बाद लेंटर की सटरिंग हटाई जा रही थी, तभी अचानक पूरा लेंटर नीचे आ गिरा। लेंटर गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग तुरंत बचाव के लिए दौड़े, लेकिन तब तक व्यक्ति की जान जा चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कुरावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मलबे से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम (विच्छेदन) के लिए भिजवाया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला निर्माण कार्य में लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें रिश्तों की मर्यादा टूटी, दर्दनाक अंत: चाची-भतीजे ने एक ही फंदे से की आत्महत्या, गांव में सनसनी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित