एटा में रिश्तों की मर्यादा टूटी, दर्दनाक अंत: चाची-भतीजे ने एक ही फंदे से की आत्महत्या, गांव में सनसनी।
संवाददाता अमन अहमद। एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों के चलते चाची-भतीजे ने एक साथ जान दे दी। दोनों के शव गांव से करीब 800 मीटर दूर खेत में एक पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह घटना मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव की है, जो जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है।
मंगलवार रात से थे लापता
परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम युवक रमन (20) अचानक घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब पिता रामेंद्र ने फोन किया तो रमन ने कहा—
“मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना, मैं सुबह तक खुद लौट आऊंगा।”
उसी रात गांव में रहने वाली रोशनी (28) भी अपने घर से गायब हो गई थी।
एक साल से चल रहा था प्रेम संबंध
गांववालों के मुताबिक, रमन का पड़ोस में रहने वाले जोगेंद्र की पत्नी रोशनी से करीब एक साल से प्रेम संबंध था। रिश्ते में रोशनी, रमन की चाची लगती थी और वह उससे उम्र में करीब 8 साल बड़ी थी।
परिजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो सामाजिक दबाव में 6 महीने पहले रमन की शादी करा दी गई, लेकिन इसके बावजूद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। इसे लेकर दोनों परिवारों में कई बार विवाद और कहासुनी भी हुई थी।
खेत में पेड़ से लटके मिले शव
बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने गांव के बाहर खेत में पेड़ से दो शव लटके हुए देखे। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पहचान होने पर कोहराम मच गया। पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
परिवार में मचा कोहराम
रमन अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। छह महीने पहले ब्याह कर आई उसकी पत्नी यह खबर सुनते ही बदहवास हो गई। वहीं माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताय
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई परिजनों की तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
ये भी पढ़ें महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर, बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में होगा भव्य विवाह उत्सव












