बुलंदशहर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: आम के पेड़ से लटके मिले महिला और युवक के शव, सुसाइड नोट ने खोली कहानी
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के बीघेपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के बाहर एक आम के पेड़ से महिला और युवक के शव फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सपना और युवक मनीष के रूप में हुई है। सपना तीन बच्चों की मां थी।
मौके से बरामद सुसाइड नोट में मनीष ने लिखा है कि,
“सपना का पति बच्चू उसे मुझसे मिलने नहीं देता था। वो उसे घर से बाहर भी नहीं निकलने देता था। हम बहुत परेशान थे, इसलिए हमने साथ मरने का फैसला किया।”
इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें “पिता-भाई की हत्या का आरोपी एसओ के सामने सुसाइड, गांववालों ने कहा












