रामगढ़ की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर श्रद्धांजलि

रामगढ़ की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर श्रद्धांजलि, सड़क दुर्घटना में मृतकों के लिए शोक संवेदना

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख सूत्रधार एवं नारी शक्ति व साहस की प्रतीक रामगढ़ की प्रशासिका अमर बलिदानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रजापालन वर्मा, श्री महेश वर्मा, श्री प्रमोद गुप्ता एवं मेला कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे विधानसभा मारहरा क्षेत्र के गांव असरौली में श्रद्धालुओं के साथ हुई हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और शोक संवेदना व्यक्त की गई। सभी ने प्रभु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दें।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: मनगढ़ में श्रद्धालुओं का सैलाब, पुलिस प्रशासन मुस्तैद

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया