ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा अवैध गांजा बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से करीब 20 किलो 600 गांजा व घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी, 02 मोबाइल फोन तथा गांजा बिक्री के 775 रुपये बरामद ।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत दिनांक 04.07.2026 की रात्रि को चेकिंग के दौरान थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा गांजा बेचने वाले 02 अभियुक्त 1. दशरथ पुत्र गोरेलाल निवासी झुग्गी झोपड़ी (श्मशान घाट के पास) शक्ति खण्ड 04 इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम गुलगंज थाना गुलगंज जिला छतरपुर मध्यप्रदेश उम्र करीब 35 वर्ष 2. वीरेन्द्र कुमार पुत्र श्री महेश सिंह निवासी झुग्गी झोपड़ी (श्मशान घाट के पास) शक्ति खण्ड 04 इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम बूटी, थाना सदर, जिला रांची झारखण्ड उम्र करीब 37 वर्ष को ग्रीन वेल्ट रोड़ शक्ति खण्ड 04 झुग्गी झोपड़ी के पास से 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी, 02 मोबाइल फोन, गांजा बिक्री के 775/- रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त दशरथ ने पूछने पर बताया कि गाजियाबाद में करीब 8-9 वर्षों से विभिन्न स्थानों पर रहा हूँ व करीब 6-7 वर्ष पहले मुझे मकान नं0 12 नन्दग्राम मे आश्रम के पास योजना में सरकारी आवास मिला था । जिसे मैंने काफी समय पहले किराये पर दे रखा है मेरा परिवार मेरे मूल गाँव गुलगंज थाना गुलगंज जिला छतरपुर म०प्र० में रहता है मैं गांव से गाजियाबाद आता जाता रहता हूँ, अभी में करीब 15 दिन पहले ही गाँव से अपनी पत्नी परी व लडके राघव उर्फ रघु उम्र करीब डेढ साल को साथ लेकर मैं झुग्गी-झोपड़ी शक्तिखण्ड-4 में रह रहा हूँ ।अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार ने पूछताछ में अभियुक्त दशरथ के ब्यानो का समर्थन करते हुये बताया कि साहब मैं करीब पिछले दो माह से अपनी पत्नी कविता व बच्चो के साथ झुग्गी झोपड़ी (श्मशान घाट के पास) शक्ति खण्ड 04 में रह रहा हूँ हम मजदूरी करने आये थे तथा कच्चे लालच मे पड़ कर गांजा बेचने का काम करने लगे। यह गांजा मै (दशरथ) अज्ञात व्यक्ति से गांजा दिल्ली आनन्द-बिहार से खरीदते है तथा पुडियो मे अन्य लोगो को देकर बिकबाते है व वीरेन्द्र भी मेरे साथ पुडिया बिकवाता है तथा जो रुपये मिलते है उससे अपना शौक-मौज पूरे करते है।गिरफ्तार 1. दशरथ पुत्र गोरेलाल निवासी झुग्गी झोपड़ी (श्मशान घाट के पास) शक्ति खण्ड 04 इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम गुलगंज थाना गुलगंज जिला छतरपुर मध्यप्रदेश उम्र करीब 35 वर्ष। 2. वीरेन्द्र कुमार पुत्र श्री महेश सिंह निवासी झुग्गी झोपड़ी (श्मशान घाट के पास) शक्ति खण्ड 04 इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम बूटी, थाना सदर, जिला रांची झारखण्ड उम्र करीब 37 वर्ष ।करीब 20 किलो 600 गांजा व घटना मे प्रयुक्त 01 स्कूटी, 02 मोबाइल फोन तथा गांजा बिक्री के 775 रुपये बरामद । गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीमःथाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ।












