डीपीएस, मोदीनगर में पौधारोपण कार्यक्रम, कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया मुख्य अतिथि:श्री विनोद वैशाली जी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, मोदीनगर
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा








वन महोत्सव सप्ताह (01.07.2026 से 07.07.2026)के अन्तर्गत आज दिनांक 04.07.2026 को मोदीनगर रेंज, गाजियाबाद वन प्रभाग द्वारा डीपीएस, मोदीनगर में पौधारोपण कार्यक्रम, कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Forest, Nature and Us” निर्धारित थी।उक्त कार्यक्रम में श्री विनोद वैशाली जी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, मोदीनगर,मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. सलोनी जी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, गाजियाबाद वन प्रभाग, डी.पी.एस. मोदीनगर की प्रो-वाइस चांसलर,श्रीमती अनिशा गांधी जी, डॉक्टर ज्योति सिरोही जी, प्रधानाचार्या , एवं श्री अमित गल्यान जी, हेडमास्टर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अतिथिगण द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। ” जंगल, प्रकृति और हम ” विषय पर आयोजित कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्री अमित सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, मोदीनगर रेंज द्वारा विद्यार्थियों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, मोदीनगर रेंज का समस्त स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।












