पुलिस मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था सुधार एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक

पुलिस मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था सुधार एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

आज दिनांक 06 मई 2026 को पुलिस मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में पुलिस आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाए जाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था यातायात), पुलिस उपायुक्त-यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त-यातायात, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, एवं समस्त यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया-यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु चल रहे प्रयासों में और अधिक तेजी लाना।प्रचलित अभियानों के अंतर्गत प्रभावी एवं परिणामदायी कार्यवाही सुनिश्चित करना।TVF (Traffic Volunteer Force) के अंतर्गत कम से कम 500 वालंटियर्स चिन्हित करने की प्रक्रिया में तेजी लाना। ZFD/CFD (Zero Fatality District/Congesstion Free District) के अंतर्गत सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करना।यातायात पुलिस के X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक जनजागरूकता सबंधी पोस्ट साझा करना। प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मागों पर पीक ऑवर्स के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जाए।स्कूली बसों, ऑटो एवं सार्वजनिक परिवहन वाहनों की नियमित चेकिंग की जाए।हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएण,दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता एवं सुधारात्मक उपाय किए जाएंसड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु स्कूल, कॉलेज एवं संस्थानों में अभियान चलाए जारा,ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।यातायात पुलिस X हैकल @Gzbtrafficpol यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने हेतु संबंधित विभागो स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। किसी भी जुलूस रैली एवं अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों आदि के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाए।टीआई कार्यालयों के माध्यम से क्षेत्रवार यातायात योजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाए।जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतू अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिससे आमजन को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। यातायात पुलिस गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित बनाए जाने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।पुलिस उपायुक्त-यातायात, कमिश्नरेट-गाजियाबाद।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal