नंदग्राम एसीपी प्रियाश्रीपाल के निर्देशन में थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा,ई रिक्शा चोरी करने वालों का पर्दाफाश 5 6 माह से लगातार चोरी का खुलासा 4 अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता पवन सूर्यवंशी

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट अंतर्गत थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तगण को मय चोरी की ई-रिक्शा, ई-रिक्शा की 02 बैट्री, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा तथा 2000 रुपए नगद सहित किया गिरफ्तार। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश नंदग्राम एसीपी प्रिया श्रीपाल द्वारा चोर की घटना का खुलासा। थाना सहानी गेट पुलिस की गठित टीम द्वारा 5 महीने से हो रहा है ई रिक्शा चोरी का पर्दाफाश। दिनांक 23.01.2026 को समय लगभग 02:48 बजे, स्थान मेरठ-दिल्ली रोड, रैपिड मेट्रो पिलर नं० 533 के सामने ग्रीन बैल्ट में बने कमरे के पास से थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा ई-रिक्शा चोरी के प्रकरण में 04 अभियुक्तों 1. रिंकू उर्फ अंकुर उर्फ ललित 2. दीपक 3. आसिफ 4. अनस की गिरफ्तारी की गई है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 चोरीशुदा ई-रिक्शा (UP14 NT 1916), घटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शा (UP14 NT 1920), 02 अदद ई-रिक्शा बैटरियाँ तथा ₹2000/- नकद बरामद किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा गाजियाबाद सिटी सर्किट के कई थाना क्षेत्रों से पिछले 5-6 माह में करीब दर्जन भर ई रिक्शा चोरी किये हैं इसी क्रम में बरामद ई रिक्शा के बारे में इन्होंने बताया है कि परसों की रात्रि शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन क्षेत्र से ये बरामद ई-रिक्शा चोरी कर उसकी बैटरियाँ निकालकर अनस को आसिफ मलिक को बेचीं हैं तथा पूर्व की भाँति ई-रिक्शों को काट-काट कर स्क्रैप के रूप में जिस प्रकार हम आसिफ मलिक को बेचते थे इस रिक्शे को भी हम स्क्रैप बनाकर आसिफ मलिक को बेचते कि आपने पकड़ लिया, पूर्व में भी अनस को बैटरियां और आसिफ को ई रिक्शों का स्क्रैप व बैटरियां बेचने की बात स्वीकार की गई है। उक्त प्रकरण में थाना सिहानीगेट पर अभियोग अन्तर्गत धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही प्रचलित है। बरामदगी का विवरण-1.ई-रिक्शा रजि न0 – UP14NT1916 संबंधित अभियोग अन्तर्गत धारा 303(2),317 (2) बीएनएस थाना सिहानीगेट, गाजियाबाद 2.दो अदद ई-रिक्शा की बैटरी 3. ई-रिक्शा न0 UP14 NT 1920 – घटना में प्रयुक्त 4.2000 रुपए नकद ,नाम पता अभियुक्त-1.रिंकू उर्फ अंकुर उर्फ ललित (मुख्य अभियुक्त / ई-रिक्शा चोरीकर्ता) पुत्र स्व० विरेन्द्र नि० नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद
2.दीपक (सह-अभियुक्त / चोरी में सहयोगी) पुत्र बाबू नि० आश्रम रोड, थाना नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद
3. आसिफ मलिक (चोरी किए ई-रिक्शों को काट-काट कर स्क्रैप व बैटरियाँ खरीदने वाला) पुत्र लियाकत मलिक नि० मलिक नगर थाना मुरादनगर जनपद गाजिया बाद
4.अनस (चोरी की बैटरियाँ खरीदने वाला) पुत्र प्यारे मियाँ नि) हबीब कम्पाउण्ड, जस्सीपुरा थाना
कोतवाली,नगर जनपद गाजियाबाद।आपराधिक इतिहास-अभियुक्त रिन्कू उर्फ अंकुर उर्फ ललित उपरोक्त विरूद्ध पूर्व में थाना इन्दिरापुरम पर आर्म्स एक्ट का 01, थाना कविनगर लूट व आर्म्स एक्ट का 01-01 अभियोग, थाना नन्दग्राम पर लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट के 01-01 अभियोग पंजीकृत हैं।अभियुक्त दीपक उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना सिहानीगेट पर लूट व आर्म्स एक्ट का 01-01 अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त अनस उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में कोई अभियोग पंजीकृत नहीं है।अभियुक्त आसिफ उपरोक्त के विरुद्ध थाना नन्दग्राम पर चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम-थाना सिहानीगेट पुलिस टीम












