रामलला विराजमान दिवस पर निकली विराट शोभा यात्रा
पटना नहर चौराहे से शुरू हुई यात्रा डेरवा,चौरास, वाया भगौतीगंज हनुमान मंदिर राजापुर में हुई विश्राम
संवाददाता अमित शुक्ला अयोध्या में भगवान रामलला सरकार के विराजमान के तृतीय वर्ष के मौके पर सनातनी सुमित मटियारी के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें हजारों की संख्या में सनातनी हिंदू सम्मिलित हुए।इस दौरान मोटर साइकिलों व चार पहिया वाहनों का लगभग एक किलोमीटर लंबा काफिला देखने को मिला।इस यात्रा को यात्रा मार्ग पर भरपूर समर्थन भी प्राप्त हुआ।यात्रा के दौरान राम भक्तों ने जय श्री राम का उद्घोष किया तो मानों आकाश गुंजायमान हो उठा।गगनचुंबी जय श्री राम के जयकारों के बीच चलती यात्रा पटना नहर चौराहे से शुरू होकर डेरवा बाजार, चौरास, वाया भगौतीगंज से हनुमान मंदिर राजापुर बाजार लगभग 15 किलोमीटर लंबा सफर तय करते हुए पहुंची जहां पर हनुमान चालीसा, व हनुमान जी की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ यात्रा सम्पन्न हुई।पूरी शोभा यात्रा के दौरान थानाध्यक्ष महेशगंज राधेश्याम भारी भरकम फोर्स के साथ यात्रा के साथ चलते रहे। जिसके चलते यात्रा बाधारहित तरीके से सम्पन्न हुई।
यात्रा के समापन के अवसर पर बोलते हुए प्रधान प्रतिनिधि ग्रामपंचायत रोर विकासखंड बिहार के संतोष पांडेय ने सनातनी ब्राह्मण परिवार को एकजुट रहने का संदेश देते हुए बोले कि सनातन सरकारों से सुरक्षित नहीं है।सनातन को सुरक्षित संरक्षित रखने के लिए संगठित होकर सनातनी हिंदुओं ने बलिदान देकर सनातन की रक्षा की है।और इस शोभायात्रा में युवाओं की भीड़ देखकर यह निश्चित हो गया कि सनातन सुरक्षित है।इस दौरान यूजीसी के भी मुद्दे पर भी कुशल वक्ता ने युवाओं का ध्यान आकृष्ट करते हुए सरकारों द्वारा हिंदुओं को बांटने की कोशिश करार दिया।
इसके आगे राष्ट्रीय युवा क्रांति संघ के संस्थापक ने युवाओं को क्रांति व संघ की महत्वा को जरूरत बताते हुए संघे शक्ति: युगे युगे की आवाज को बुलन्द करते हुए युवाओं व समाज को संगठित रहने की बात पर बल दिया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि महराज पुर पिंटू मिश्रा,पत्रकार अवधेश चंद्र पांडेय,रवि ओझा,रोमी तिवारी, जिलाजीत,विकास मिश्रा,युवा समाजसेवी डीहबलई आदर्श पांडेय, सवर्ण आर्मी प्रदेश सचिव पवन मिश्रा,प्रिंस पांडेय रायगढ,बबलू शुक्ला पूर्व जिला पंचायत सदस्य,अभिनव त्रिपाठी, पी टी एल के मेमोरियल के संस्थापक चन्दन त्रिपाठी मशहूर यूट्यूबर दीपक मिश्रा समेत एडबोकेट राहुल मिश्रा हुलासगढ़ क्षेत्र समाज के सैकड़ों रामभक्त सनातनी युवा बुजुर्ग जन मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें विषय जनता समाधान शिविर औपचारिकता नहीं, जवाबदेही का है सशक्त मंच: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय।













