महिला का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
संवाददाता रोहित कुमार
इटावा। जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन क्षेत्र के राजा का बाग मोहल्ले में रहने वाली करीब 25 वर्षीय महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने महिला के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि महिला को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












