कैंटीन पर हुई फायरिंग में युवक घायल, हालत गंभीर; अलीगढ़ रेफर

कैंटीन पर हुई फायरिंग में युवक घायल, हालत गंभीर; अलीगढ़ रेफर

सावंददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव महौं में रविवार दोपहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 25 वर्षीय अमित पुत्र ऋषि पाल सिंह, निवासी मोहब्बतपुरा (थाना हाथरस जंक्शन) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बघराया निवासी मोहित की गांव महौं में खाद-बीज की दुकान है, जिसके पास शराब के ठेके के बगल में उसकी कैंटीन भी संचालित होती है। बताया जा रहा है कि मोहित का पिछले कुछ समय से कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते रविवार दोपहर कुछ हमलावर मोहित को निशाना बनाने के इरादे से कैंटीन पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान मोहित ने खुद को बचाने के लिए अचानक झुककर जान बचा ली, लेकिन उसी समय कैंटीन में सामान खरीद रहे अमित को गोली लग गई। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal