मैनपुरी ब्रेकिंग : औंछा में ज्वैलर्स की दुकानों पर बड़ी चोरी
संवाद दाता:पंकज मिश्रा
मैनपुरी जनपद के थाना औंछा क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए देव ज्वैलर्स और साई ज्वैलर्स की दुकानों के शटर तोड़ दिए। इसके बाद चोर दुकान के अंदर रखी तिजोरी उठाकर मौके से फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटे देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना औंछा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
फिलहाल चोरी गए माल की सही जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में हुई इस वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।












