मैनपुरी ब्रेकिंग : घने कोहरे में NH-34 पर चार ट्रकों की भीषण टक्कर

मैनपुरी ब्रेकिंग : घने कोहरे में NH-34 पर चार ट्रकों की भीषण टक्कर

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी में सोमवार सुबह घने कोहरे का कहर देखने को मिला। हालात ऐसे थे कि करीब 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी घने कोहरे के चलते कुरावली थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर के पास नेशनल हाइवे-34 पर चार ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रकों के चालक घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।

बताया जा रहा है कि सभी ट्रक एटा की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। घने कोहरे के चलते क्षेत्र में लगातार हादसों की आशंका बनी हुई है, ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal