नशे के खिलाफ़ “Zero Tolerance”दिल्ली पुलिस एंटी नार्कोटिक्स स्क्वॉड की टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर रेट द्वारा पूर्वी दिल्ली पुलिस डीसीपी एंटी नार्कोटिक्स स्क्वॉड की टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार। ख़ुफ़िया जानकारी की मदद से पुलिस टीम ने प्रीत विहार के कोहिनूर होटल के पास से एक तस्कर को गिरफ्त में लिया ।तकनीकी ट्रेसिंग व पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के स्रोत व गिरोह के अन्य 2 सदस्यों को भी धर दबोचा कुल तकरीबन ₹1.10 करोड़ की 120.18 ग्राम कोकेन व 36.86 ग्राम MDMA, तस्करी के लिए इस्तेमाल 2 स्कूटी, 6 मोबाइल, 2 पासपोर्ट, ₹6,610 नकद व भारी मात्रा में पैकिंग का सामान बरामद












