एटा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने किया पैदल गश्त
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा में आगामी बारावफात समेत अन्य त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह और पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की।
पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी ने संभ्रांत नागरिकों और आयोजन समितियों के सदस्यों से वार्ता कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

एसएसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना या झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ें अजगरा महान संवाद-2026 में सत्य, कर्म और नैतिकता पर हुआ मंथन












