किसानों की मांग पर एसडीएम कुंडा का बड़ा ऐलान, पंचायत स्थल पर बनेगा पक्का फर्श और लगेंगे पंखे

किसानों की मांग पर एसडीएम कुंडा का बड़ा ऐलान, पंचायत स्थल पर बनेगा पक्का फर्श और लगेंगे पंखे

संवाददाता अमित पांडेय 

अगली बैठक में किसानों के भोजन की व्यवस्था खुद करेंगे एसडीएम अजय यादव

कुंडा। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता प्रतापगढ़ की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील कुंडा स्थित पंचवटी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष राजकुमारी पटेल ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक मिश्रा और राष्ट्रीय महासचिव भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे। वहीं प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि मो. हई खान मंडल अध्यक्ष प्रयागराज तथा जिला महासचिव कमलाकांत शुक्ला सहित संगठन के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में पहुंचे उपजिलाधिकारी कुंडा अजय यादव ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। किसानों ने पंचायत स्थल पर पक्का फर्श बनवाने और पंखे लगवाने की मांग करते हुए मांग पत्र सौंपा।

एसडीएम अजय यादव ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान पंचायत स्थल पर फर्श और पंखे की व्यवस्था अगली बैठक से पहले करा दी जाएगी।

बैठक के दौरान एसडीएम अजय यादव ने किसानों के बीच एक अलग अंदाज में घोषणा करते हुए कहा कि अगली बैठक में किसानों के भोजन की व्यवस्था उनकी ओर से की जाएगी और पूड़ी-सब्जी खिलाई जाएगी। इस घोषणा पर किसानों ने एसडीएम का आभार जताया।

बैठक में नीतू गौतम, संतोष तिवारी, नाजमा बानो, हरिप्रसाद पटेल, मनोज यादव, आरती सरोज, त्रियुगीनारायण दुबे, बृजेंद्र सरोज, विनोद सरोज, मेहर निशा, फूलचंद्र सरोज, प्रेम पटेल, दीपा मौर्य, सहदेव पटेल समेत भारतीय किसान यूनियन अम्बावता प्रतापगढ़ के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालानों के निस्तारण की सुविधा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें