जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, मकान का दरवाजा टूटा; घरेलू सामान क्षतिग्रस्त
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। रामनगर भोजपुर गांव में रविवार देर रात एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से पड़ोसी के मकान का मुख्य दरवाजा टूट गया और बाहर रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया गया कि दीवार गिरने से मोटरसाइकिल, कुर्सियां, बाल्टी, नल, टाइल्स और ट्यूबलाइट समेत अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वहीं, जर्जर बची हुई दीवार से अभी भी हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: बारिश थमने के बाद भी जलभराव से राहत नहीं, विद्यालय से तहसील तक पानी ही पानी











