डीएम अभिषेक पांडेय ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ की बैठक

डीएम अभिषेक पांडेय ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ की बैठक, ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

संवाददाता पवन कुमार पांडे प्रतापगढ़। अजगरा महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले बहुचर्चित ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मंगलवार को कार्यालय सभागार में जनपद के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। डीएम की पहल का उद्देश्य इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाना और इसमें व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया की प्रभावी पहुंच को देखते हुए इनफ्लुएंसर्स से आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रतापगढ़ की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।

डीएम ने उपस्थित सोशल मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आयोजन की जानकारी को अपने-अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जिले के गांवों से लेकर शहर तक आमजन इस ऐतिहासिक पहल से जुड़ सके।

बैठक में आयोजन की रूपरेखा, प्रचार रणनीति और जनभागीदारी बढ़ाने के विभिन्न माध्यमों पर चर्चा हुई। प्रशासन का प्रयास है कि ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ को व्यापक जनभागीदारी के साथ एक यादगार आयोजन बनाया जाए।

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अगुवाई में प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों के बीच सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की भागीदारी को आयोजन की पहुंच बढ़ाने में अहम कड़ी माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें ग्रामीण की तहरीर नहीं लिखी, दिल्ली से आए व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें