प्रतापगढ़ कान्हा गौशाला पट्टी की स्थिति पर गंभीर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। आज कान्हा गौशाला, पट्टी पहुंचने पर कर्मचारियों द्वारा मेरे साथ अभद्रता किए जाने का आरोप है। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के फोन के बाद गौशाला का गेट खोला गया। हालांकि, अंदर वीडियो और फोटो बनाने से मना कर दिया गया।
गौशाला के अंदर की स्थिति देखकर मन बेहद व्यथित हो गया। वायरल हो रहा वीडियो प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होता है। गौशाला में कितनी गायों की मौत हुई है, इसकी वास्तविक संख्या उच्चस्तरीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान अंदर करीब 5-6 गायों को तड़पती हुई हालत में देखा गया।
जिस पीड़ा और दुर्दशा को अपनी आंखों से देखा, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। सवाल यह है कि गौवंश के साथ ऐसी स्थिति आखिर कैसे उत्पन्न हुई।
यह स्थान गौशाला है या गौवंश के लिए श्मशान स्थल बन चुका है, इसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।
माननीय जिलाधिकारी महोदय से विनम्र अनुरोध है कि कान्हा गौशाला पट्टी की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कराने की कृपा करें।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ जीजीआईसी में 30 छात्राओं का हुआ HPV टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक











