प्रतापगढ़ जीजीआईसी में 30 छात्राओं का हुआ HPV टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक

प्रतापगढ़ जीजीआईसी में 30 छात्राओं का हुआ HPV टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। किशोरियों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) प्रतापगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 30 छात्राओं को HPV का टीका लगाया गया।

 

टीकाकरण के दौरान छात्राओं में उत्साह नजर आया। छात्राओं ने जागरूकता के साथ आगे बढ़कर टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को HPV संक्रमण और इससे जुड़े सर्वाइकल कैंसर से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल है। निर्धारित आयु में HPV टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता इस बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अभियान के दौरान छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय प्रशासन की ओर से भी छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान को सफल बनाने में टीकाकरण टीम और विद्यालय प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता और टीकाकरण की पहल उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है।

ये भी पढ़ें Prtatapgarh: राहाटीकर में विकास कार्यों की अनदेखी के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें