बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने संभाली यातायात व्यवस्था

बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने संभाली यातायात व्यवस्था

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। बारावफात जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में जुलूस के दौरान भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

एएसपी ने जुलूस के निर्धारित मार्गों पर पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा जुलूस के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने संभ्रांत नागरिकों और आयोजन समिति के सदस्यों से भी वार्ता की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा झूठी खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध या भ्रामक जानकारी को आगे प्रसारित करने के बजाय पुलिस को सूचित करें। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।

ये भी पढ़ें एसएसपी दून की दो टूक: पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं, 98 छात्रों पर कार्रवाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें