भारी बारिश और तेज हवाओं से फसलें प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

भारी बारिश और तेज हवाओं से फसलें प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

प्रतापगढ़। डेरवा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के चलते खेतों में पानी भरने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, वहीं तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर फसलें गिरती हुई नजर आ रही हैं।

किसानों के मुताबिक, महीनों की मेहनत के बाद तैयार हो रही फसलों पर मौसम की मार पड़ रही है। लगातार बारिश और तेज हवा का दौर जारी रहने से फसलों को और नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

खेतों में जलभराव और गिरी हुई फसलों को देखकर किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने मौसम साफ होने और फसलों को राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

ये भी पढ़ें भारतीय रेल ने वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें