सीतापुर: ₹5.20 लाख के कथित गबन मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी पर FIR

सीतापुर: ₹5.20 लाख के कथित गबन मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी पर FIR

रिपोर्ट: निशांत त्रिपाठी. सीतापुर।  हरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में कंपोजिट विद्यालय निर्माण के नाम पर मनरेगा से ₹5,20,093.53 के कथित गबन और संबंधित पत्रावली गायब होने के मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी लवकुश भारती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार सरोज को सौंपी गई है। FIR दर्ज होने के बाद अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजर है।


जांच में यह स्पष्ट होगा कि सरकारी धन के उपयोग में वास्तव में क्या अनियमितताएं हुईं और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग जिम्मेदार पाए जाते हैं। दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें सीतापुर में डॉक्टर की डिग्री और रजिस्ट्रेशन को लेकर उठे गंभीर सवाल, स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी निशाना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें