इको कार की टक्कर से मासूम की मौत, मामा-मामी घायल, परिवार में कोहराम

 इको कार की टक्कर से मासूम की मौत, मामा-मामी घायल, परिवार में कोहराम

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक मासूम की जान ले ली। बेवर क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी सुधांशु पुत्र राकेश अपनी पत्नी कल्पना और 8 वर्षीय भांजी जानवी के साथ बाइक से सोमवार दोपहर दवा लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जगतपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक इको कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुधांशु, उनकी पत्नी कल्पना और मासूम जानवी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान हालत नाजुक होने पर जानवी को विशेष देखरेख में रखा गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं हादसे में घायल मामा-मामी का निजी अस्पताल में उपचार जारी है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से इको कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें