एटा: फर्जी बैनामा का केंद्र बनी सदर तहसील, उप पंजीयन कार्यालय के कर्मचारी सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज

एटा: फर्जी बैनामा का केंद्र बनी सदर तहसील, उप पंजीयन कार्यालय के कर्मचारी सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। सदर तहसील के उप पंजीयन कार्यालय में भूमि के फर्जी बैनामे का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस व्यक्ति का नाम राजस्व के प्रमुख अभिलेख फर्द-खतौनी में दर्ज ही नहीं है, उसी व्यक्ति से भूमि का बैनामा करा दिया गया। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद थाना कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिस जमीन से संबंधित यह प्रकरण है, उसके स्वामी एक्सपोज इंडिया और अमर भारती समाचार पत्र के संपादक शैलेंद्र जैन और उनका परिवार बताया जा रहा है। प्राथमिकी के अनुसार सदर तहसील के गांव फफोतू में गाटा संख्या 590 व 366 स की आधी जमीन शैलेंद्र जैन और उनके भाइयों की है। आरोप है कि इस भूमि के एक भाग का बैनामा सुनीता देवी ने अपने पति सहदेव व सहयोगी अभिलाख सिंह आदि के सहयोग से जनपद फिरोजाबाद की टूंडला तहसील के गांव शेखूपुर निवासी प्रवीण कुमार जैन से करा लिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त विक्रेता प्रवीण कुमार जैन का इस भूमि में कोई स्वामित्व, अधिकार या हित नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. से की गई, जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 0594/2026 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज है। इसमें उप पंजीयन कार्यालय के कर्मचारी के साथ-साथ प्रवीण कुमार जैन सहित थाना कोतवाली रिजोर के गांव भांवरपुर निवासी अभिलाख सिंह यादव, सहदेव यादव, सुनीता यादव, लायक सिंह यादव, अजय यादव और अजीत शामिल हैं। प्राथमिकी में उप पंजीयन कार्यालय के कर्मचारी का नाम स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। प्राथमिकी उप पंजीयन कार्यालय के कर्मचारी के नाम से दर्ज है। इस मामले ने तहसील में पंजीयन व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि बिना खतौनी में नाम दर्ज हुए बैनामा कैसे हो गया, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। इस प्राथमिकी की जांच उप निरीक्षक पारस त्यागी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इस मामले के सामने आने के बाद जमीन मालिकों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने मांग की है कि दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई