खाकी और कलम के रिश्तों को मिला सम्मान, गाजियाबाद से विदा हो रहे पांच एसीपी के लिए सजा पत्रकारों का आत्मीय मंच, यादों और शुभकामनाओं के बीच हुआ सम्मान समारोह
पवन सूर्यवंशी एवं सायरा सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद में वर्दी और कलम का रिश्ता केवल खबरों और सूचनाओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि बेहतर संवाद, आपसी विश्वास और जनहित के साझा सरोकारों से भी मजबूत होता है। इसी रिश्ते की आत्मीयता मंगलवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित विवारा बैंक्विट में देखने को मिली।
गाजियाबाद से स्थानांतरित हो रहे पांच सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के सम्मान में जिले के पत्रकारों की ओर से विदाई एवं शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में पत्रकारों की मौजूदगी में अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कहीं कार्यकाल की यादें ताजा हुईं तो कहीं साथ काम करने के अनुभव साझा किए गए। माहौल में विदाई की भावुकता के साथ भविष्य की नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाओं का सिलसिला भी चलता रहा।
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट समारोह में एसीपी भास्कर वर्मा, सूर्यबली मौर्य, एसीपी अमित सक्सेना, एसीपी जियाउद्दीन अहमद, एसीपी सिद्धार्थ गौतम और एसीपी प्रियाश्री पाल शामिल हुए। इनमें अमित सक्सेना अभी गाजिया बाद में ही कार्यरत हैं, जबकि अन्य पांच अधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे जनपदों में हो चुका है।
पत्रकारों ने स्थानांतरित अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके गाजियाबाद कार्यकाल के दौरान रहे सहयोग और बेहतर समन्वय की सराहना की। साथ ही नई तैनाती पर मिलने वाली जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अधिकारियों के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल किसी भी शहर की व्यवस्था और जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गाजियाबाद में अधिकारियों के साथ संवाद और सहयोग का अच्छा माहौल रहा।
कई ऐसे मौके आए, जब आपसी समन्वय से सूचनाओं के आदान-प्रदान और जनहित से जुड़े मुद्दों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिली। वरिष्ठ पत्रकार पीयूष गौड़, रमन शर्मा, इमरान खान, पिंटू तोमर, मयंक गौड़, वैभव शर्मा और अभिषेक शर्मा ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने भी पत्रकारों के साथ अपने कार्यकाल के अनुभवों को याद किया और उनके सहयोग की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ बेहतर संवाद और समन्वय हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। अधिकारियों ने आगे भी इसी तरह बेहतर तालमेल बनाए रखने तथा जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
समारोह में संजय मित्तल, कपिल मेहरा, आकाश गर्ग, मनीष चौहान, प्रवीण मिश्रा, सुधीर रस्तोगी, नरेश कुमार, सन्नी कुमार, अजीत रावत, तरुण कुमार, शिवा गुप्ता, अरुण मिश्रा, अनिल शर्मा, जितेंद्र भाटी, प्रमोद कुमार, नोमिन खान, इरफान खान, रिशव भारद्वाज, देव वर्मा, रवि चौहान, नितिन कुमार, मनोज चौहान, ज्योति मिश्रा, विवेक शर्मा और आरके सिंह,*(दैनिक चक्र न्यूज़ चैनल एवं खबरों का दंगल न्यूज़ पेपर 📰 लखनऊ)* पवन सूर्यवंशी एनसीआर यूपी,सायरा सूर्यवंशी,एनसीआर नोएडा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
यह आयोजन किसी एक व्यक्ति की पहल के बजाय गाजियाबाद के मीडिया जगत की सामूहिक सहभागिता का प्रतीक रहा। अधिकारियों की नई तैनाती के साथ भले ही कार्यक्षेत्र बदल रहा हो, लेकिन उनके साथ बने आपसी संबंधों और साझा अनुभवों को इस समारोह ने एक यादगार विदाई के रूप में संजो दिया।










