जनपद गाजियाबाद,जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा




गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्षता के साथ निस्तारण करें।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।











