मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने लखनऊ से किया शुभारंभ, संविधान दिवस पर जनपद में 50 स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का शुभारंभ
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर यूपी







मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया शुभारंभ, जनपद के पांच प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग,विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा, सदर विधायक श्री संजीव शर्मा, लोनी विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच व मुरादनगर विधायक श्री अजीतपाल त्यागी ने किया प्रतिभाग
गाजियाबाद।दिनांक: 26 नवम्बर 2026 संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया तथा संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं उनसे जुड़े स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का शुभारंभ किया। योजना के तहत प्रदेश में चिह्नित 4,030 स्थलों में से 3,955 स्थलों पर विकास कार्य प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद गाजियाबाद के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर भी किया गया।समाज कल्याण अधिकारी श्री संदीप चौधरी ने अवगत कराया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद में कुल 50 स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं उनसे जुड़े स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया तथा विभिन्न स्थलों पर मूर्तियों का अनावरण भी किया गया। जनपद के पांच प्रमुख स्थलों पर माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया उन्होंने बताया कि गाजियाबाद सदर विधायक श्री संजीव शर्मा ने घंटाघर चौपला स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। लोनी विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर ने वार्ड संख्या-12 के पार्क में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने पतला में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थल पर तथा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने वैशाली में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसी क्रम में मुरादनगर विधायक श्री अजीतपाल त्यागी ने रजापुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस योजना का उद्देश्य महापुरुषों के योगदान एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके स्मारकों एवं प्रतिमा स्थलों को बेहतर स्वरूप प्रदान करना है। इन स्थलों के विकास से नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से प्रेरणा मिलेगी।











