जनपद गाजियाबाद,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गाजियाबाद की 11 सदस्यीय टीम चयनित
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 05 से 12 दिसंबर 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, कानपुर के तत्वावधान में किया जाएगा।
उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद गाजियाबाद की महिला फुटबॉल टीम का चयन कर लिया गया है।टीम के चयन हेतु 26 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे डीपीएस मेरठ रोड, गाजियाबाद में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया।चयन ट्रायल के उपरांत जनपद की 11 सदस्यीय महिला फुटबॉल टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सुनीता, प्रियंका, रौशनी, राधिका, संध्या चोपड़ा, रितु, शुभ्रा, सोनिया, सलौनी, अन्नू एवं देविका शामिल हैं।चयनित सभी खिलाड़ियों को 27 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में आयोजित होने वाले मण्डलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। क्रीड़ा अधिकारी गाजियाबाद श्री राम मिलन ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मण्डलीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा जनपद गाजियाबाद का गौरव बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
जारीकर्ता कार्यालय जिला क्रीड़ा अधिकारी, गाजियाबाद महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद











