अपर जिलाधिकारी प्रशासन कीसंजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

अपर जिलाधिकारी प्रशासन कीसंजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर यूपी

गौतमबुद्धनगर 26 नवम्बर, 2026जनपद में सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत बैठक के निर्देशों के अनुपालन, सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, ब्लैक स्पॉट, प्रवर्तन कार्यवाही एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से ही सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाई जा सकती है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने हिट एंड रन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार प्रतिकर एवं अन्य लाभ दिलाने की कार्यवाही प्राथमिकता पर पूर्ण की जाए तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निर्देश दिए कि जो कार्य अभी पूर्ण नहीं हुए हैं, उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं किंतु अभी तक सूचीबद्ध नहीं किए गए हैं, उनका फोटोग्राफ सहित स्थलीय निरीक्षण कर अभिलेखों में चिन्हित किया जाए। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा पूर्ण कराए गए कार्यों का निरीक्षण कर विवरण अभिलेखों में अंकित कराया जाए। साथ ही ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क संकेतक, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, डिवाइडर एवं गति नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करायें जायें।

बैठक में विद्यालय वाहनों एवं विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति के संबंध में भी चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निर्देश दिए कि विद्यालय वाहनों में सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। वाहनों की फिटनेस, चालकों की पात्रता तथा वाहन में परिचालक की उपस्थिति की नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मानकों का उल्लंघन करने वाले विद्यालय वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों एवं पुलिस विभाग को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पीएम राहत योजना के अंतर्गत चिन्हित अस्पतालों में पीड़ितों को कैशलेस उपचार का लाभ समय से दिलाया जाए तथा ई-डीएआर पोर्टल पर प्रकरणों की प्रविष्टि समय से की जाए। उन्होंने गुड सेमेरिटन (राहवीर) को प्रोत्साहित करने तथा जीरो फेटैलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को भी कहा।

इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रवर्तन कार्यवाही को और प्रभावी बनाने, अवैध पार्किंग की रोकथाम तथा नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं सीटबेल्ट के वाहन संचालन और ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध सख्ती बरतने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को विद्यालयों व आमजन के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसीपी ट्रैफिक सौरभ सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर जसलाल, सहित पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, प्राधिकरणों, सड़क निर्माण एजेंसियों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर

और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का,संविधान दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का,संविधान दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन