प्रतापगढ़ दुर्गागंज-कसेरवा मार्ग पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को टक्कर मार खाई में गिरी तेज रफ्तार कार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। दुर्गागंज-कसेरवा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खाई में फंसी कार को ट्रैक्टर की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया। हादसे में कितने लोग घायल हुए, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।











