रामकथा की कलश यात्रा को लेकर कुंडा में तैयारियां तेज रामकथा की भव्य कलश यात्रा को लेकर कुंडा में बढ़ी हलचल, एमएलसी गोपाल भैया ने संभाली तैयारियों की कमान

रामकथा की कलश यात्रा को लेकर कुंडा में तैयारियां तेज

रामकथा की भव्य कलश यात्रा को लेकर कुंडा में बढ़ी हलचल, एमएलसी गोपाल भैया ने संभाली तैयारियों की कमान

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

16 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 17 नवंबर से शुरू होगी चार दिवसीय श्रीराम कथा

कुंडा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चार दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर कुंडा-बाबागंज क्षेत्र में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। 16 नवंबर को प्रस्तावित भव्य कलश यात्रा को ऐतिहासिक और व्यवस्थित बनाने के लिए जनसत्ता दल ने कमर कस ली है। बाबागंज ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भैया’ ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिम्मेदारियां तय कीं।

गांव-गांव पहुंचेगा संदेश, स्वागत की बनेगी श्रृंखला

बैठक में कलश यात्रा के रूट, वाहनों की व्यवस्था, स्वागत स्थलों, कार्यकर्ताओं की तैनाती और श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, कोटेदारों और पार्टी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को कलश यात्रा एवं श्रीराम कथा से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में इस बात पर भी जोर रहा कि कलश यात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं और आयोजन में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राजा भैया के नेतृत्व में धार्मिक आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस श्रीराम कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा प्रवचन करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी तैयारियों में जुटे हैं।

बैठक में बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, ब्लॉक प्रमुख पति रामयश सरोज, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह ‘पंकज’, जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय, बबलू सिंह, विनोद पटेल, प्रधान रामआसरे पांडेय, ओमानंद द्विवेदी, पूर्व प्रधान रमेश तिवारी, विनोद यादव, सुनील कुमार द्विवेदी, संजय सिंह, पंकज यादव, रितेश यादव, सुरेश सरोज समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

16 नवंबर की कलश यात्रा पर टिकी नजरें

बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अब गांव-गांव संपर्क, वाहनों की व्यवस्था और स्वागत स्थलों की तैयारी को अंतिम रूप देने की कवायद तेज होगी। 16 नवंबर की कलश यात्रा के बाद 17 नवंबर से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा।

रामकथा को लेकर कुंडा-बाबागंज क्षेत्र में धार्मिक उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों ने भी रफ्तार पकड़ ली है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें