प्रतापगढ़ नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

प्रतापगढ़ नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह को उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान अधिकारियों ने संतोष सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह निरीक्षक पद की नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें