एटा घर के पीछे झाड़ियों में मिली 3 साल की मासूम की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

एटा घर के पीछे झाड़ियों में मिली 3 साल की मासूम की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

जिला संवादाता काव्यांश रावत मलावन के नगला भूपाल की घटना, SSP डॉ. इलामारन और ASP श्वेताभ पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा; फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड ने जुटाए साक्ष्य।

एटा। जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के नगला भूपाल में उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के पीछे झाड़ियों में तीन साल की मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर एसएसपी डॉ. इलामारन, एएसपी श्वेताभ पाण्डेय समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। मासूम की मौत के कारणों का पता लगाने और मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

फिलहाल बच्ची की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें