एटा: कमांडर जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

एटा: कमांडर जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

एटा। जिले के मलावन थाना क्षेत्र में हरचंदपुर गांव के पास कमांडर जीप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नगला केवल निवासी विवेक पुत्र सुनहरी लाल के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें