जलेसर पुलिस ने चार सटोरियों को किया गिरफ्तार, 9,150 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद

जलेसर पुलिस ने चार सटोरियों को किया गिरफ्तार, 9,150 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा। जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जलेसर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना जलेसर में मुकदमा अपराध संख्या 424/2026, धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गुल्फान पुत्र मुन्ने खां निवासी मोहल्ला अग्रेयान, कस्बा व थाना जलेसर; मुजाहिद पुत्र समीम निवासी मोहल्ला मौलवियान, कस्बा व थाना जलेसर; धर्मवीर पुत्र मक्खन सिंह निवासी गोला कुआ, थाना जलेसर तथा शम्सुल्ला पुत्र नियामत खां निवासी शेरगंज, थाना जलेसर, जनपद एटा शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविराज सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामसुन्दर, कांस्टेबल मयंक कुमार, कांस्टेबल प्रिन्स कश्यप और कांस्टेबल आदेश कुमार शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें