प्रतापगढ़ PET-2026 परीक्षा केंद्रों का सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा PET-2026 परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।












