प्रतापगढ़ PET-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को दिए निर्देश

प्रतापगढ़ PET-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को दिए निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।  आगामी 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करने तथा उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें