एटा ब्रेकिंग: पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, एक दिन में 10 गिरफ्तार

एटा ब्रेकिंग: पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, एक दिन में 10 गिरफ्तार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

राजा का रामपुर पुलिस ने सबसे ज्यादा 5 वारंटियों को पकड़ा, चार थाना क्षेत्रों में चला गिरफ्तारी अभियान

एटा। जनपद एटा में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में 10 गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना राजा का रामपुर की टीम ने सबसे अधिक 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना पिलुआ पुलिस ने 3 वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके अलावा थाना निधौली कलां और थाना मारहरा पुलिस ने एक-एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जनपद के चार थाना क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई से वारंटियों में पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देशन में पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें