कुरावली में निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, नवंबर अंत तक आवासीय परिसर और तहसील भवन तैयार करने के निर्देश

कुरावली में निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, नवंबर अंत तक आवासीय परिसर और तहसील भवन तैयार करने के निर्देश

निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, जल निकासी और परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी दिया जोर

संवाददाता: पंकज मिश्रा जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कुरावली तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन आवासीय परिसर और नवीन तहसील प्रशासनिक भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं और ठेकेदारों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नवंबर माह के अंत तक सिविल एवं इलेक्ट्रिकल फिनिशिंग का कार्य प्रत्येक दशा में पूरा कर परिसर हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें