मां नौ दुर्गा पंडाल पहुंचे बड़े राजा, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

मां नौ दुर्गा पंडाल पहुंचे बड़े राजा, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

राजभवन बेंती में आयोजित भव्य रामकथा में शामिल होने का श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

हीरागंज/प्रतापगढ़। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बड़े सुपुत्र शिवराज प्रताप सिंह उर्फ बड़े राजा शनिवार को नगर पंचायत हीरागंज के वार्ड नंबर 10 स्थित शहीद सुभाष नगर के मां नौ दुर्गा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से आदिशक्ति मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

दर्शन-पूजन के उपरांत बड़े राजा ने उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों को राजभवन बेंती में आयोजित होने वाली भव्य रामकथा में शामिल होने के लिए भावपूर्ण आमंत्रण दिया। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और समरसता बढ़ाने का माध्यम बताते हुए क्षेत्रवासियों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

बड़े राजा के आगमन पर उत्साहित दिखे ग्रामीण

मां नौ दुर्गा पंडाल में शिवराज प्रताप सिंह के प्रथम आगमन को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जयकारों से पंडाल का वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत करते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर लखनऊ पीजीआई में कार्यरत घौलर शुक्ला, अजय शुक्ला, राहुल शुक्ला, विनय शुक्ला, विकास मौर्य, अभिषेक शुक्ला, पत्रकार राज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। पंडाल समिति के पदाधिकारियों के साथ महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी उपस्थित रहे। धार्मिक माहौल और ग्रामीणों के उत्साह के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें