प्रतापगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और दो साल के मासूम बेटे की मौत

प्रतापगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और दो साल के मासूम बेटे की मौत

संवाददाता प्रतापगढ़ संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालू पट्टी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां करीब 30 वर्षीय नीता पटेल और उसके दो साल के मासूम बेटे ईशु की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने पति सुरेश पटेल पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक, नीता की शादी करीब 10 साल पहले सुरेश से हुई थी। घर में अचानक मां और बेटे की खून से लथपथ लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति सुरेश पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

10 साल के वैवाहिक रिश्ते का ऐसा अंत कैसे हुआ? पत्नी और मासूम बेटे की मौत के पीछे घरेलू विवाद था या कोई दूसरी वजह, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें