प्रतापगढ़ PET-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोग के सचिव ने दिए दिशा-निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। आगामी 25 व 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 17 अक्टूबर को एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रेमचंद मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोग के सचिव ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।











