राजा भइया ने निभाया परिवार के मुखिया का फर्ज, पीड़ित परिवार को दी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद

राजा भइया ने निभाया परिवार के मुखिया का फर्ज, पीड़ित परिवार को दी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

करंट की चपेट में आने से हुई थी पवन कुमार पटेल की मौत, पत्नी और बच्चों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

कुंडा/प्रतापगढ़। बिहार ब्लॉक के कटेहरा बेधन गोपालपुर गांव निवासी पवन कुमार पटेल की बीते 30 सितंबर को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिवार के कमाऊ सदस्य के असमय चले जाने से पत्नी राम लली और बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। इस दुखद घड़ी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए पहल की।

बुधवार को बिहार ब्लॉक प्रमुख पति रामचंद्र सरोज और राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान राजा भइया की ओर से मृतक की पत्नी राम लली को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

प्रतिनिधियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। पति को खोने के बाद आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे परिवार के लिए यह सहायता बड़ी राहत मानी जा रही है।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए राजा भइया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होकर आर्थिक सहायता देना मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस पहल से पीड़ित परिवार को मुश्किल समय में सं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें