प्रतापगढ़ आईजी अजय कुमार मिश्र ने किया संग्रामगढ़ थाने का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति टीम को दिए निर्देश

प्रतापगढ़ आईजी अजय कुमार मिश्र ने किया संग्रामगढ़ थाने का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति टीम को दिए निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्र ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के साथ थाना संग्रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना कार्यालय के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यप्रणाली, अपराध रजिस्टर और महिला हेल्प डेस्क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

मिशन शक्ति फेज-6.0 को लेकर टीम की ब्रीफिंग

आईजी अजय कुमार मिश्र ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मिशन शक्ति टीम को विशेष ब्रीफिंग दी। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रतापगढ़ पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के साथ मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें