वर्ष 2025 की लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: श्वेताभ पाण्डेय

वर्ष 2025 की लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: श्वेताभ पाण्डेय

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एएसपी ने पुलिस लाइंस में विवेचकों का किया ओआर, सर्किलवार और थानावार की लंबित मामलों की समीक्षा
एटा। जनपद में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार, 18 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस लाइंस स्थित सम्मेलन कक्ष में सकीट सर्किल को छोड़कर जनपद के नगर, सदर, जलेसर और अलीगंज सर्किल के विवेचकों का ओआर (ऑर्डरली रूम) किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2025 में पंजीकृत अभियोगों की लंबित विवेचनाओं की सर्किलवार एवं थानावार गहन समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
ओआर के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक विवेचक से लंबित विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति, उनके निस्तारण में आ रही बाधाओं तथा अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। समीक्षा के दौरान कुछ विवेचनाएं साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान दर्ज नहीं होने तथा फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त न होने के कारण लंबित पाई गईं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित विवेचकों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें