मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, द्वारा,जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,बैठक में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री माननीय श्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, द्वारा,जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,बैठक में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री माननीय श्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 26 नवम्बर 2026 को आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक दुर्गावती देवी सभाकक्ष ,विकास भवन में सम्पन्न में सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री माननीय श्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने जनपद के सभी बैंकों को विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।अग्रणी जिला प्रबंधक श्री बुद्ध राम ने सितम्बर तिमाही 2026 तक की बैंकिंग उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा प्रस्तुत की। इस दौरान सभी बैंकों की उपलब्धियों की क्रमवार समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी जिला समन्वयकों को जिले में साख-जमा अनुपात (CD Ratio) बढ़ाने तथा सभी लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने साख-जमा अनुपात की गहन समीक्षा की तथा आगामी तिमाही में उन बैंकों के साख-जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए बैंकवार रणनीति बनाने को कहा जिनका अनुपात 60% से कम है ।इस अवसर पर एजीएम आरबीआई श्री अमित गुप्ता , नाबार्ड डी.डी.एम. श्री भूपेश पुनेरा, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री बुद्ध राम एवं विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला समन्वयक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई