रजैसा चौराहे पर गूंजा सरदार पटेल का जयघोष, जयंती पर बांटे गए लड्डू

रजैसा चौराहे पर गूंजा सरदार पटेल का जयघोष, जयंती पर बांटे गए लड्डू

संवाददाता अमित शुक्ला

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बदलू राम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में लौह पुरुष के योगदान को किया गया याद

संग्रामगढ़, प्रतापगढ़। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के रजैसा चौराहे पर स्थित स्वर्गीय जगन्नाथ पटेल इंटर कॉलेज में शनिवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक बदलू राम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच लड्डू वितरित कर जयंती की खुशियां मनाई गईं।

समारोह में वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन देशवासियों को राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और एकजुट राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। समारोह में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

समारोह के पदाधिकारी एवं आयोजक

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक बदलू राम पटेल ने की। उपाध्यक्ष के रूप में देवनारायण पटेल, विश्वनाथ पटेल, आशीष श्रीवास्तव एवं लालजी पटेल शामिल रहे। कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार पटेल तथा सचिव सत्यवान पटेल रहे।

समारोह के निवेदकों में छेदीलाल पटेल (पूर्व प्रधान), संतोष मौर्य (प्रधान), नन्हेलाल यादव (प्रधान), रामापति यादव (प्रधान), आलोक कुमार (प्रधान), बाबूलाल पटेल (प्रधान), रमेश पटेल (प्रधान), भोला नाथ पटेल (पूर्व प्रधान), सोनू तिवारी (प्रधान प्रतिनिधि), आनंद श्रीवास्तव (समाजसेवी), जितेंद्र कुमार पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष) एवं रमेश पटेल (प्रबंधक) दिलीप तिवारी गुरु जी समेत सभी क्षेत्र वासि मौजूद थे/

समारोह के अंत में सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया

संग्रामगढ़, प्रतापगढ़

और पढ़ें

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 860 पुडियां सहित कुल 969 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये) स्मैक बिक्री के कुल 174990/- रूपये नगद, 03 अंगूठी पीली धातु, 04 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई एवं विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal