थाना टीलामोड़ पुलिस टीम द्वारा वादिया के साथ दुष्कर्म करने व वादिया को नशा कराकर अनैतिक देह व्यापार कराने के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना टीलामोड़ पुलिस टीम द्वारा वादिया के साथ दुष्कर्म करने व वादिया को नशा कराकर अनैतिक देह व्यापार कराने के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi

कार्यवाही का विवरण: दिनांक 23.09.2025 को थाना टीलामोड पर वादिया की लिखित तहरीर के आधार पर वादिया के साथ दुष्कर्म करने व अभियुक्त व उसके अन्य साथियों द्वारा वादिया को नशा कराकर अनैतिक देह व्यापार कराने के सम्बन्ध में थाना टीलामोड पर सुसंगत धारा 64(2)m, 115(2), 351(2), 123, 61(2) बीएनएस व 4/5/6 (1) (b) अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त घटनाक्रम में दिनांक 23.12.2025 को थाना टीलामोड पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वादिया के साथ दुष्कर्म करने व वादिया को नशा कराकर अनैतिक देह व्यापार कराने के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त नदीम पुत्र छोटे निवासी जी जी फार्म हाउस के सामने 80 फुटा रोड़ शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद मूल पता सी 169 पुरानी सीमापुरी थाना सीमापुरी पूर्वी दिल्ली 95 उम्न करीब 21 वर्ष को करन गेट गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि अभियुक्त मूल रूप से कस्बा अतरौली जिला अलीगढ़ का रहने वाला है। अभियुक्त के पिता की मृत्यु हो चुकी है तथा गांव में अभियुक्त की कोई सम्पत्ति नहीं है। वर्तमान में अभियुक्त अपनी माँ व बहन के साथ पुरानी सीमापुरी दिल्ली में रहता है। अपनी जीविका चलाने के लिए गलत संगत में पड़ गया तथा अपने अन्य साथियों के सम्पर्क में आ गया। इसीक्रम में एक दिन अभियुक्त नरगिस के कमरे पर बैठा था कि तभी मुस्कान उर्फ चच्चो वादिया को नरगिस के घर लेकर आयी और वादिया की सहमति से अभियुक्त के अन्य साथियों की मदद से वादिया को नशा कराया गया, उसके बाद नियत खराब होने पर अभियुक्त व उसके अन्य साथियों द्वारा साथ मिलकर बादिया के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी। उपरोक्त सभी लोग लोग वादिया को ड्रग्स देने लगे और जबरन कई होटलों में भेजते थे। जब वादिया ने वहाँ से निकलने का प्रयास किया तो दिलशाद, नौशाद, नरगिश, दिलशाद का दोस्त फुरकान तथा नदीम, रोशिनी व कोमल ने वादिया के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी तथा वादिया की अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देने लगे कि यदि हमारे साथ देह व्यापार का काम नहीं किया तो तेरी विडियो वायरल कर देंगे।

गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पताः-

नदीम पुत्र छोटे निवासी जी जी फार्म हाउस के सामने 80 फुटा रोड़ शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद मूल पता सी 169 पुरानी सीमापुरी थाना सीमापुरी पूर्वी दिल्ली 95 उम्र करीब 21 वर्ष।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त के विरूद्ध थाना टीलामोड पर दुष्कर्म का 01 अभियोग अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक

इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थाना टीलामोड़ पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें