थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्ता गिरफ्तार ।

थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्ता गिरफ्तार ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना खोडा पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 22.03.2026 को थाना खोडा पर वादी ने लिखित तहरीर दी और बताया कि मेरी बेटी प्रियंका के ससुरालीजनों द्वारा मेरी बेटी की फांसी का फन्दा लगाकर हत्या कर दी गयी है। जिसके सम्बन्ध में थाना खोडा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 द०प्र० अधि० के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में दिनांक 23.03.2026 को उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त (मृतका का पति) नीरज पुत्र शिवनारायण निः) आजाद विहार खोड़ा गा०बाद व मृतका के ससुर शिवनारायण नि० आजाद विहार खोडा गाबाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा इसीक्रम में आज दिनांक 01.04.2026 को थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा वांछित 01 अभियुक्ता श्यामश्री पत्नी शिवनारायण निवासी आजाद विहार थाना खोड़ा उम्र करीब 50 वर्ष को इतवार पुश्ता खोड़ा से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्ता से पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने बताया कि मेरे बेटे नीरज की शादी वादी की बेटी से करीब 01 वर्ष पहले हुई थी। शादी से कुछ समय बाद तक तो सबकुछ सही चल रहा था परन्तु कुछ दिनों से रोजाना घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर कलेश होता था। घर में पैसों की तंगी थी तो मेरा बेटा उससे अपने मायके से पैसे लाने के लिए भी कहता था परन्तु वह पैसे लाने से मना कर देती थी। इसीक्रम में दिनांक 21.03.2026 की रात्रि में भी किसी बात को लेकर उन दोनों में झगड़ा हुआ था। उसके बाद हम लोगों ने आवेश में आकर यह कदम उठाया था।गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पताः-श्यामश्री पत्नी शिवनारायण निवासी आजाद विहार थाना खोड़ा उम्र करीब 50 वर्ष। (मृतका की सास) इतिहास गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना खोडा पर दहेज हत्या के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम,थाना खोडा पुलिस टीम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें